फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th Topper 2025: हाईस्कूल में यश का प्रताप! सभी विषयों में हासिल किए शानदार अंक; यहां देखें मार्कशीट

Fri, 25 Apr 2025 04:30 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board 10th Topper Marksheet: हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। इसके साथ ही बोर्ड ने टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। नीचे आप पूरी मार्कशीट देख सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल के टॉपर यश प्रताप सिंह - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 10th Topper Marksheet 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे कर दी है। अब छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इस बार हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा है। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। इसके साथ ही बोर्ड ने टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। हाईस्कूल की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं।

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

ऐसे में आइए जानते है कि इस साल हाईस्कूल टॉपर यश प्रताप सिंह ने किस विषय में कितने अंक  हासिल किए और किन विषयों में उन्हें सर्वाधिक अंक मिले थे। नीचे आप यश की विषयवार मार्कशीट देख सकते हैं।
विज्ञापन

UP Board Result: इस बार 10वीं में 90.11% रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत  90.11% रहा। बुंदेलखंड क्षेत्र के जालौन जिले के यश प्रताप सिंह ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87% और लड़कों का 86.66% दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? आसान है तरीका, अच्छे से समझ लें हर स्टेप

UP Board Topper: यश प्रताप सिंह को मिले थे कुल 587 अंक

यश प्रताप सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 587 अंक प्राप्त कर 97.83% स्कोर किया था। यश को गणित और कला में सर्वाधिक 99 अंक मिले है। जबकि इंग्लिश और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा हिंदी में 97 और विज्ञान में 96 अंक हासिल हुए।

यह भी पढ़ें:- UP Board Topper List: 10वीं-12वीं के टॉपर्स में बेटियों ने मारी बाजी, देखें बारह सबसे मेधावी छात्रों की सूची

यहां देखें मार्कशीट

 

 

विज्ञापन

How to Check UP Board Result: रोल नंबर से कैसे चेक करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यहां आप रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।  नीचे बताए चरणों का पालन करके छात्र अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results/up-board
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक दिखेगा।
  • संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर और रोल कोड़ दर्ज करें और 'View Result' वाले बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • रिजल्ट में दिए सभी विवरणों को अच्छी प्रकार से जांच लें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें