UP Board Result 2025: कक्षा 10वीं परिणाम का विवरण
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 25,45,815 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 25,36,104 संस्थागत और 9,711 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। सम्मिलित छात्रों में 13,27,024 बालक और 12,18,791 बालिकाएं थीं। इस वर्ष हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा।
कुल 22,94,122 परीक्षार्थी पास घोषित हुए, जिनमें 22,87,431 संस्थागत और 6,691 व्यक्तिगत छात्र शामिल हैं। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.19% रहा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का प्रतिशत 68.9% रहा। कुल सफल छात्रों में 11,49,984 बालक और 11,44,138 बालिकाएं शामिल रहीं।
बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66% और बालिकाओं का 93.87% रहा, जो कि बालकों से 7.21% अधिक है। वहीं, संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की तुलना में 21.29% बेहतर रहा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 92,594 परीक्षकों द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त, आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अंतर्गत 3,682 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पूरा विवरण
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 25,12,576 संस्थागत और 85,984 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। सम्मिलित छात्रों में 13,87,263 बालक और 12,11,297 बालिकाएं थीं।
परीक्षा परिणाम के अनुसार कुल 21,08,774 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए, जिनमें 20,38,884 संस्थागत और 69,890 व्यक्तिगत छात्र शामिल हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 81.28% रहा।
कुल सफल छात्रों में 10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं रहीं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37% रहा, जो कि बालकों की तुलना में 9.77% अधिक है। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 56,066 परीक्षकों द्वारा किया गया, वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक दो चरणों में 18,964 परीक्षकों द्वारा संपन्न कराई गईं।
इसके अलावा, आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अंतर्गत कुल 74,982 परीक्षार्थी शामिल हुए।