फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2023 Result: 100 साल के इतिहास में यूपी बोर्ड रचने जा रहा कीर्तिमान, पहली बार 25 अप्रैल को रिजल्ट

Tue, 25 Apr 2023 09:46 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2023 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यानी मंगलवार, 25 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिए परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन
Up Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यानी मंगलवार, 25 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिए परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जिन छात्रों ने इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की MY Result Plus वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन

UPMSP यूपी बोर्ड के नाम नया कीर्तिमान

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम आज यानी 25 अप्रैल 2023 को जारी होगा। नतीजा घोषित कर यूपी बोर्ड एक और उपलब्धि अपने खाते में दर्ज करने जा रहा है। 100 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब बोर्ड 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी करेगा। इसके पहले बोर्ड रिजल्ट हमेशा 25 अप्रैल के बाद ही जारी करता था।

UP Board Class 10th 12th Result 2023

यूपी बोर्ड के गठन के बाद पहली बार बोर्ड ने 1923 में परीक्षा कराई थी। उसके बाद से अभी तक परिणाम 25 अप्रैल बाद ही जारी होता रहा है। हालांकि वर्ष 2019 में परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल को जारी किया गया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से इस बार 16 फरवरी से चार मार्च तक दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 58 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसके बाद 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करा दिया गया।

UP Board Result मोबाइल पर ऐसे मिलेगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। बस आपको Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं।

विज्ञापन

UP Board Class 10th 12th Result यहां भी देख सकते हैं रिजल्ट

छात्र अपना परिक्षा परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। बता दें कि इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें