फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022: छात्रों के लिए खुशखबरी, यूपी बोर्ड इन विषयों में देगा बोनस अंक

Sat, 18 Jun 2022 07:53 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2022: बता दें कि यूपी बोर्ड की ओर से कोरोना महामारी के कारण शिक्षा क्षेत्र को नुकसान को देखते हुए छात्रों के सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती कर दी गई थी। अमर उजाला पर देखें यूपी बोर्ड परिणाम का हर अपडेट- UP Board Result 2022
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। करीब 47 लाख छात्र अब जल्द से जल्द अपने परिणाम के जारी होने की राह देख रहे हैं। बोर्ड की ओर से भी यह जानकारी सामने आ चुकी है कि परिणाम 15 जून के बाद कभी जारी किए जा सकते हैं। ऐसे समय में छात्रों के लिए एक खुशखबरी यह भी है कि उन्हें परीक्षा के कुछ विषयों में बोर्ड की ओर से बोनस अंक भी दिए जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन

UP Board Result 2022: किन विषयों में मिल रहे बोनस अंक
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय और कक्षा 12वीं के गणित और हिंदी के पेपर में छात्रों को बोनस अंक प्रदान किया जा रहा है। नीचे पेपर कोड और अंकों का पूरा ब्यौरा दिया गया है।  

UP Board Result 2022: कक्षा दसवीं के सामाजिक विज्ञान में-:
  • 825BY- 9 अंक
  • 825CA- 6 अंक
  • 825CD- 4 अंक 
 

कक्षा बारहवीं के हिंदी विषय में-:
  • 301 DL- 1 अंक
  • 302 DP (सामान्य हिंदी)- 5 अंक
  • 302 DR- 5 अंक
 

कक्षा बारहवीं के गणित विषय में-:
  • 329FP- 10 अंक
  • 324FF- 7 अंक
  • 324FH- 3 अंक
  • 324FI- 5 अंक
  • 324ZB- 4 अंक

क्यों मिल रहे बोनस अंक
बता दें कि यूपी बोर्ड की ओर से कोरोना महामारी के कारण शिक्षा क्षेत्र को नुकसान को देखते हुए छात्रों के सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती कर दी गई थी। हालांकि, कई विषयों में इसके बावजूद सिलेबस के बाहर से प्रश्न पूछे गए थे। इसी कारण से बोर्ड ने छात्रों को आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों के लिए बोनस अंक देने का एलान किया है। इसके साथ ही अच्छी लिखावट के छात्रों को भी बोर्ड की ओर से एक अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान किया गया है।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें