Uttar Pradesh (UP) Board Result 2020- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मार्च के महीने में ही पूरी हो गई थीं। लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को बीच में रोकना पड़ा। दोबारा यह प्रक्रिया मार्च माह में फिर से शुरू की गई। हर साल यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परिणामों के जारी होने के बाद 15 दिन के अंदर अंकपत्र/प्रमाण (मार्कशीट) पत्र स्कूलों को भेज देता है। लेकिन इस साल इस प्रक्रिया में भी रोक लग गई है। बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की ओर से छात्रों को तत्काल मार्कशीट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड ने यह फैसला कोरोना संकट को देखते हुए लिया है।
ध्यान दें कि कोरोना संकट के चलते अंकपत्र-प्रमाण पत्र की छपाई में दिक्कत आ रही है। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वह डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंकपत्र-प्रमाण पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करके छात्रों को वितरित करें। डिजिटल हस्ताक्षर वाले प्रमाण पत्र नौकरी के लिए भी मान्य होंगे। बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्रों को पहले डिजिटल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें प्रवेश लेने में परेशानी न हो। अमर उजाला हर साल सबसे पहले नतीजों को जारी करता है। माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है।