फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: प्रयागराज के प्रांजल सिंह ने 12वीं में प्राप्त किया दूसरा स्थान, सकारात्मक सोच को दिया श्रेय

Sat, 27 Jun 2020 03:19 PM IST
आसिम खान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज के प्रांजल 12वीं में दूसरे स्थान पर आए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव के इंटरमीडिएट के छात्र प्रांजल सिंह ने यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इनके पिताजी अवधेश सिंह उसी कॉलेज के प्रिंसिपल हैं जहां से इन्होंने टॉप किया है। आईएएस बनकर वह देश की सेवा करना चाहते हैं।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट में प्रदेश के सेकंड टॉपर प्रांजल सिंह की माताजी भी परिषदीय विद्यालय में अध्यापिका हैं। प्रांजल सिंह का कहना है कि वह रोज छह से सात घंटे पढ़ाई करते थे। यूपी में इंटरमीडिएट में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रांजल का कहना है कि अभिभावकों ने उनके मन में कभी निगेटिव विचार नहीं आने दिया।  उनकी इस सफलता में पिताजी का पूरा सहयोग रहा। इसके अलावा शिक्षकों का भी सहयोग रहा।

प्रांजल कोचिंग और ट्यूशन नही लेते थे। वह किसी विषय की विशेष जानकारी के लिए अच्छे अध्यापकों के घर जाकर अपना कांसेप्ट क्लियर करते थे। प्रारंभ में वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, किंतु माता-पिता के मोटीवेशन के बाद वह शैक्षिक अभिरुचि लेने लगे। वह अपनी इच्छानुसार देर रात तक स्वाध्याय करते और सुबह देर से जागते।
विज्ञापन


सोशल मीडिया और मोबाइल से उनकी पूरी तरह से दूरी तो नहीं थी लेकिन इसका उपयोग उन्होंने पढ़ाई के लिए ही किया। यू-ट्यूब के माध्यम से उन्होंने पढ़ाई पर ज्यादा जोर दिया। इसके अलावा सोशल मीडिया के अन्य साइटों के माध्यम से परीक्षा की तैयारी की। 

इंटरमीडिएट में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रांजल का कहना है वह आगे बीए करना चाहते हैं। प्रांजल की बड़ी बहन भी स्टेट रैंक हासिल कर चुकी हैं। फिलहाल वह नीट की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें