UP Board Exam 2020: यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षा के परिणामों की तिथि जारी कर दी है। बता दें कि लॉकडाउन से पहले ही परीक्षाएं संपन्न हो गई थीं। 27 जून को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर देगा। 10वीं-12वीं के परिणाम एक ही दिन जारी किए जाएंगे। इसके अलावा यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में शामिल जिन छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी, उनको दोबारा उसे देने का मौका दिया है। प्रयोगात्मक परीक्षा नौ और 10 जून को होगी। छात्र निर्धारित केंद्र पर जाकर परीक्षा दे सकते हैं।
डीआईओएस, नरेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि इसके लिए सीतापुर, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, इटावा, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, औरैया, बलरामपुर आदि जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुताबिक भूगोल, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के विद्यार्थी राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, गृह विज्ञान जीजीआईसी सीतापुर, 138 संगीत गायन, संगीत वादन नारी शिक्षा निकेतन लखनऊ, कंप्यूटर अमीनाबाद इंटर कॉलेज, मिलिट्री साइंस बीएनएसडी इंटर कॉलेज कानपुर, काष्ठ शिल्प सीएवी इंटर कॉलेज प्रयागराज, ग्रंथ शिल्प आमिरुदौला इस्लामिया कॉलेज लखनऊ, सिलाई नारी शिक्षा निकेतन, कृषि शस्य विज्ञान भाग प्रथम कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि वनस्पति इंटर भाग एक, कृषि जंतु विज्ञान भाग दो, कृषि रसायन विज्ञान भाग दो, कृषि पशुपालन भाग दो की परीक्षा राजकीय जुबली लखनऊ में होगी।
निम्न को बनाया गया है केंद्र
- मानव विज्ञान खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज हरजेंद्र नगर कानपुर
- खाद एवं फल संरक्षण राजकीय जुबली इंटर कॉलेज लखनऊ
- पाकशास्त्र महिला ग्राम इंटर कॉलेज सूबेदारगंज प्रयागराज
- परिधान रचना एवं सज्जा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रंगार नगर लखनऊ
- धुलाई एवं रंगाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इटावा
- बैगिंक एवं कन्फेक्सशनरी महिला सेवा सदन प्रयागराज
- कताई एवं बुनाई राजकीय कॉलेज इटावा
- पुस्तकालय विज्ञान आर्य कन्या इंटर कॉलेज गोविंदनगर कानपुर
- फोटोग्राफी सेवा समिति विद्या मंदिर प्रयागराज
- रेडियो एवं टेलीविजन हालिम मुस्लिम इंटर कॉलेज कानपुर
- आटोमोबाइल सेवा समिति विद्या मंदिर प्रयागराज
- फसल सुरक्षा बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज रायबरेली
- बैकिंग राजकीय जुबली इंटर कॉलेज लखनऊ
- सहकारिता सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़
- टंकण हिन्दी डीएवी इंटर कॉलेज लखनऊ
तय हो गए हैं केंद्र-
छूटे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र तय कर दिए गए है। विद्यार्थी समय से इन केंद्रों पर पहुंचकर अपने छूटे हुए विषय की आसानी से परीक्षा दे सकते हैं।
उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट
https://results.amarujala.com/ है। बता दें कि हर साल सबसे पहले अमर उजाला की अंग्रेजी रिजल्ट वेबसाइट बोर्ड के परिणाम घोषित करती है। उम्मीदवार हर अपेडट के लिए समय-समय पर अमर उजाला पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
कैसे करें खुद को रजिस्टर-
चरण -1 सबसे पहले My Result Plus की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण -2 उसके बाद यूपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण -3 अब आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
चरण -4 यदि आप 10वीं कक्षा क परिणाम देखना चाहते हैं तो हाई स्कूल और 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें।
चरण -5 अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
चरण - 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें।