फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS PG: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां है सीधा लिंक

Sun, 07 Jun 2020 09:16 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
aiims - फोटो : file photo
विज्ञापन

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने शुक्रवार एम्स पीजी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड 20 मई, 2020 को जारी किया जाना था, जिसे अब लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ा दी गई। उम्मीदवार एडमिट कार्ड को एम्स की आधिकारिक साइट पर डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान दें कि एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.org है। 

विज्ञापन


इस साल एम्स पीजी परीक्षा 11 जून, 2020 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा 30 अप्रैल, 2020 को आयोजित की जाने वाली थी, जिसे लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दिया गया था। महामारी को देखते हुए संस्थान ने देशभर में फैले 150 से अधिक शहरों में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड- 

  1. सबसे पहले एम्स की आधिकारिक साइट aiimsexams.org पर जाएं ।
  2. उसके बाद होमपेज पर दिए AIIMS PG Admit Card 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  3. जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। अब लॉगइन करने के लिए अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरतों के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।
संबंधित अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें