फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: कॉपियों का मूल्यांकन कुछ जिलों में पूरा तो कहीं अब भी है बाकी

Tue, 02 Jun 2020 04:18 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गईं। अब बस छात्रों को परिणामों का इंतजार है। अगर वाराणसी की बात करें तो यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन खत्म होने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा परिषद रिजल्ट की तैयारी में जुट गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह के निर्देशन में 19 मई से 31 मई तक कापियों की जांच पूरी होने के बाद सभी जरूरी कागजात भी कल देर शाम तक भेज दिए गए। माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव सतीश सिंह ने बताया कि रिजल्ट से जुड़ी तैयारियां चल रही हैं। सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद प्रयागराज ऑफिस को सभी कागजात भेज दिए जाएंगे। जून के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट के जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अब मंडल में आगरा जिले में ही रह गया है। फिरोजाबाद के बाद सोमवार को मथुरा में भी मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। आगरा में 92.43 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हो पाया है, अधिकारियों का कहना है कि अभी दो दिन और लगेंगे। आगरा में में हाईस्कूल की हिंदी और गृह विज्ञान विषयों में परीक्षकों की कमी से मूल्यांकन में देरी हो रही है। यहां पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। जिन विषयों में परीक्षक कम हैं, उनमें देरी हो रही है।

ध्यान दें कि पिछले साल यानी 2019 में परिणाम 27 अप्रैल, 2019 को जारी किए गए थे। वहीं 2018 में परिणाम 2019 की तुलना में दो दिन बाद जारी किए गए थे। यानी परिणाम 29 अप्रैल, 2018 को जारी किए गए थे। उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है। बता दें कि हर साल सबसे पहले अमर उजाला की अंग्रेजी रिजल्ट वेबसाइट बोर्ड के परिणाम घोषित करती है। उम्मीदवार हर अपेडट के लिए समय-समय पर अमर उजाला पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 
विज्ञापन


कैसे करें खुद को रजिस्टर-
चरण -1 सबसे पहले My Result Plus की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
चरण -2 उसके बाद यूपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें। 
चरण -3 अब आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे। चरण -4 यदि आप 10वीं कक्षा क परिणाम देखना चाहते हैं तो हाई स्कूल और 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें। 
विज्ञापन

चरण -5 अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें। 
चरण - 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें