फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: हाईस्कूल में कानपुर की अर्शिमा का बेहतरीन प्रदर्शन, राज्य में पाया दसवां स्थान

Sat, 27 Jun 2020 02:54 PM IST
Tanuja Yadav एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अर्शिमा शेख - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इस बार उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में लड़कों से लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल परीक्षा 2020 में कानपुर की अर्शिमा ने 93.83 फीसदी अंकों के साथ राज्य में दसवां स्थान अपने नाम किया है। अर्शिमा ने 600 अंकों में से 563 अंक हासिल कर दसवें स्थान की गद्दी अपने नाम की।

विज्ञापन



अर्शिमा कानपूर के सेंट जेवियर स्कूल की छात्रा हैं। अर्शिमा का कहना है कि वो इंटरमीडिएट की परीक्षा में और बेहतर प्रदर्शन करेंगी और अपने प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगी। अर्शिमा की माने तो वो नीट की परीक्षा देना चाहती हैं और उनका सपना एक टीचर बनना है। अर्शिमा ने बताया कि उन्हें पढ़ाना बेहद पसंद है और वो अपने साथियों की भी पढ़ाई में काफी मदद करती हैं।

अर्शिमा का एक छोटा भाई भी है, वो कक्षा आठ में पढ़ता है। पढ़ाई के दौरान अर्शिमा अपने छोटे भाई की भी मदद करती है। अर्शिमा ने बताया कि परीक्षा के दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा समय मुश्किल और कठिन विषयों पर दिया ताकि कोई चूक ना हो। अर्शिमा रोजाना पांच घंटे से भी ज्यादा पढ़ाई करती हैं। 
विज्ञापन


अर्शिमा की मां अंजुमन बीए पास हैं और उसके पिता ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई की है। अर्शिमा की माने तो उसकी मां ने बायोलॉजी विषय में अर्शिमा की सबसे ज्यादा मदद की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें