UP Board Result 2020: 12वीं पास होने के बाद अगर आपको जल्द से जल्द नौकरी की तलास है तो आपके लिए डिप्लोमा कोर्स मदद कर सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स जल्दी पूरे हो जाते हैं जिससे 12वीं के बाद नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। 12वीं के बाद बहुत से डिप्लोमा कोर्स होते हैं। अपनी रुचि के अनुसार डिप्लोमा कोर्स का चुनाव करना चाहिए। जानते हैं कुछ ऐसे डिप्लोमा कोर्स के बारे में जो 12वीं के बाद किए जा सकते हैं।
डिप्लोमा इन ट्रैवल एंड टूरिज्म:
- अगर आपको घूमने फिरने पसंद है तो आप ट्रैवल एंड टूरिज्म के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपको अंग्रेजी - हिंदी के साथ ही कई विदेशी भाषाओं पर पकड़ होनी चाहिए। इस कोर्स को करने के बाद आपको टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंसीज में काम मिल सकता है।
ट्रैवल एंड टूरिज्म में कर सकते हैं ये कोर्स:
- सर्टिफिकेट कोर्स ऑन एयरलाइंस टिकटिंग एंड टूर प्लानिंग
- फाउंडेशन एंड कंसल्टेंट कोर्स इन टूरिज्म लैंग्वेज
- डिप्लोमा इन टूरिज्म मैनेजमेंट
- डिप्लोमा इन टूरिज्म एंड डेस्टिनेशन
प्रमुख संस्थान:
- बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी
- दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म ऐंड ट्रेवॅल मैनेजमेंट, नई दिल्ली
डिप्लोमा इन रिटेल मैनेजमेंट:
- रिटेल मैनेजमेंट के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आपको 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल भी जरूरी है। इस कोर्स को करने के बाद शॉपिंग मॉल से लेकर मल्टीनेशनल कंपनियों के शोरूम में नौकरी मिल सकती है।
रिटेल मैनेजमेंट कोर्सेस:
- रिटेल मैनेजमेंट में डिप्लोमा
- रिटेल मैनेजमेंट में बैचलर डिग्री
- रिटेल स्टोर मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स
- रिटेल सेल्स में लीडरशिप के लिए सर्टिफिकेट कोर्स
प्रमुख संस्थान:
- सिम्बायोसिस इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट स्ट्डीज, पुणे
- आंध्र यूनिवर्सिटी
- केजे सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, मुंबई