परिणाम देखने के लिए होगी रोल नंबर की जरूरत
छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, रोल कोड़/स्कूल कोड़, केंद्र का नाम, जन्मतिथि आदि विवरणों की आवश्यकता पड़ सकती है। ये सभी विवरण उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होते हैं। छात्रों को उनके प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से पहले स्कूल द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। ऐसे में परिणाम देखने के लिए प्रवेश पत्र एक आवश्यक दस्तावेज है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स
चूंकि परिणाम जारी होने में अब थोड़ा ही समय बाकी रह गया है, इसलिए छात्रों को अपना प्रवेश पत्र खोजकर अपने पास सुरक्षित रख लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: रोल नंबर से कैसे देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट? बेहद आसान है तरीका, अच्छे से समझ लें सभी स्टेप
How to Check UP Board Result By Roll Number: रोल नंबर से कैसे चेक करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद, दोनों कक्षाओं के छात्र रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट आसानी से चेक पाएंगे। छात्रों को परिणाम चेक करने की सुविधा अमर उजाला की वेबसाइट पर ही मिल जाएगी। यहां आप रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे। रिजल्ट जारी होने पर नीचे बताए चरणों का पालन करके छात्र अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results/up-board
- यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
- अब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक दिखेगा।
- संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर दर्ज करें और 'View Result' वाले बटन पर क्लिक करें।
- आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
- रिजल्ट में दिए सभी विवरणों को अच्छी प्रकार से जांच लें।
- भविष्य की आवश्यकता के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।