फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2022: दो चरणों में हो रही कक्षा 10-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, यहां देखें शेड्यूल और गाइडलाइन

Wed, 20 Apr 2022 04:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Exam Practical 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहले ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं आयोजित कर ली हैं। इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। अब प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Practical Exam 2022:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी (UPMSP) की ओर से 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जा रही हैं। पहले चरण की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक किया जा रहा है। जबकि दूसरे चरण की परीक्षाएं यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की व्यावहारिक परीक्षा 28 अप्रैल से 04 मई, 2022 तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

उम्मीदवारों की ज्यादा संख्या और कोविड गाइडलाइन की वजह से यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहले ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं आयोजित कर ली हैं। इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल, 2022 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी।

यूपी बोर्ड 2022 कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां

  • पहला चरण 20 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2022 
  • दूसरा चरण 28 अप्रैल से 04 मई, 2022


किस जोन में किस चरण में कहां होंगी 10वीं की परीक्षाएं

  • चरण 1- आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन, बस्ती
  • चरण 2- अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर

 

यूपी बोर्ड 2022 कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां

  • पहला चरण : 20 से 27 अप्रैल, 2022
  • दूसरा चरण : 28 अप्रैल से 04 मई, 2022
     

किस जोन में किस चरण में कहां होंगी 12वीं की परीक्षाएं

  • चरण 1- आगरा, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, देवीपाटन, फैजाबाद, झांसी, लखनऊ, मिर्जापुर और सहारनपुर
  • चरण 2- अलीगढ़, आजमगढ़, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी  

 

विज्ञापन

प्रैक्टिकल के दिन के लिए परीक्षा दिशा-निर्देश

  1. छात्रों को अपना एडमिट कार्ड प्रायोगिक परीक्षा हॉल में ले जाना होगा।
  2. उन्हें परीक्षा समय से कम से कम 30-45 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा।
  3. कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, इकट्ठा होने से बचना आदि।
  4. परीक्षा हॉल में कोई भी निषिद्ध वस्तु जैसे मोबाइल फोन, गैजेट्स, गॉगल्स आदि न ले जाएं।
  5. अपनी स्टेशनरी साथ ले जाएं, क्योंकि परीक्षा हॉल में छात्रों को दूसरों से मांगने की अनुमति नहीं है।
  6. किसी भी असुविधा से बचने के लिए प्रवेश-पत्र में उल्लेखित सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें