फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2021: दो चरणों में होंगी बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, पहला चरण इस दिन से होगा शुरू

Fri, 22 Jan 2021 01:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर नोटिस जारी किया है। बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। पहला चरण 3 फरवरी से शुरू होगा और 12 फरवरी तक होगा। दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक होंगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-HTET Result 2020: हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2020 का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला का कहना है कि पहले चरण में प्रैक्टिकल परीक्षा आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती डिवीजन में आयोजित की जाएंगी। जबकि, दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में प्रैक्टिकल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-SNAP 2020 Result: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2020 का रिजल्ट
विज्ञापन


प्रैक्टिकल परीक्षाओं में 50 फीसदी नंबर आंतरिक मूल्यांकनकर्ताओं और शेष 50 फीसदी नंबर बाहरी मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं सख्ती से होंगी। वहीं, दसवीं कक्षा के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं प्रोजेक्ट वर्क के आंतरिक मूल्यांकन के जरिए होंगी। 

इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए कुल 56,03,813 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से बारहवीं के छात्रों द्वारा 29,94,312 आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं और दसवीं के विद्यार्थियों के 26,09,501 आवेदन जमा हुए हैं। इस साल पिछले साल के मुकाबले लड़कियों के पंजीकरण संख्या में वृद्धि हुई है। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए 13,20,290 महिला छात्रों ने आवेदन किया है। जबकि, 10 वीं परीक्षाओं के लिए 11,35,730 महिला छात्रों ने आवेदन किया है। 12वीं के लिए कुल 16,74,022 लड़कों ने और दसवीं की परीक्षाओं के लिए 14,73,771 लड़कों ने आवेदन किया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें