फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जल्द होगा जारी, परीक्षा केंद्रों की हो रही जियो टैगिंग

Fri, 18 Nov 2022 09:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Exam Date 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड की परीक्षा तिथि 2023 की घोषणा करने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड परीक्षा का समय करीब आते ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
UP Board Exam 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Exam Date 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड की परीक्षा तिथि 2023 की घोषणा करने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड परीक्षा का समय करीब आते ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विद्यालयों की जियो टैगिंग की भी जिलेवार रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। ताकि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया तय समय में पूरी हो सके। हालांकि, अभी प्री-बोर्ड परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी होना बाकी है। विशेष रूप से, यूपीएमएसपी कुछ समय पहले बोर्ड द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार इंटरमीडिएट और मैट्रिक के छात्रों के लिए परीक्षाएं मार्च 2023 में आयोजित की जा सकती हैं। जबकि प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी में आयोजित होनी थी।   

विज्ञापन

 

UP Board Exam 2023 कब जारी होगी डेटशीट?

यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वार्षिक परीक्षाओं का टाइम-टेबल यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर प्रकाशित किया जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूपीएमएसपी की ओर से परीक्षा की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। प्रबल संभावना है कि परीक्षा का अस्थायी यानी तात्कालिक कार्यक्रम नवंबर के तीसरे सप्ताह में घोषित कर दिया जाए। हालांकि, बोर्ड कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद दिसंबर के अंत तक या फिर जनवरी की शुरुआत में ही कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए टाइम-टेबल जारी करने की उम्मीद है, क्योंकि यूपी राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 को 20 जनवरी, 2023 तक पूरा करने की घोषणा की थी। 
 
 
विज्ञापन

UP Board Exam प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल जनवरी के तीसरे सप्ताह में

बोर्ड द्वारा अपने शैक्षणिक कैलेंडर में उपलब्ध कराए गए अन्य विवरणों के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में होंगी। इसके बाद, प्री बोर्ड थ्योरी परीक्षा एक फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। यूपी सरकार ने इस साल मई में एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि बोर्ड की परीक्षाएं मार्च 2023 के लिए निर्धारित की गई हैं। बोर्ड की ओर से अंतिम परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें