फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 पर अपडेट: पंजीकरण से लेकर संशोधन तक की पूरी समय-सारिणी जारी, जानें कितना है शुल्क

Thu, 18 Jun 2026 07:34 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए संस्थागत विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा करने का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड ने स्कूलों को 5 अगस्त 2026 तक छात्रों का प्रवेश और परीक्षा शुल्क प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने वाले संस्थागत छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, परीक्षा शुल्क जमा करने और शैक्षिक विवरण अपलोड करने की समय-सारिणी घोषित कर दी है।

विज्ञापन


परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर छात्रों का पंजीकरण कार्य पूरा करना होगा। आवेदन और छात्र विवरण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

5 अगस्त तक होंगे प्रवेश

परिषद के अनुसार विद्यालयों के प्रधानाचार्य कक्षा 10 और कक्षा 12 के विद्यार्थियों का प्रवेश लेकर उनसे परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 तक पूरी कर सकेंगे।

इसके बाद प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

30 सितंबर तक क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना होगा विवरण

सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद विद्यालयों को पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटायुक्त नामावली और संबंधित अभिलेखों की प्रतियां जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में 30 सितंबर 2026 तक जमा करनी होंगी। विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:
 
कार्य अंतिम तिथि
छात्रों का प्रवेश एवं परीक्षा शुल्क प्राप्त करना 5 अगस्त 2026
परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करना 10 अगस्त 2026
शुल्क विवरण एवं शैक्षिक जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करना 16 अगस्त 2026 (रात्रि 12 बजे तक)
100 रुपये विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा करना 16 अगस्त 2026
विलंब शुल्क के साथ विवरण अपलोड करना 20 अगस्त 2026 (रात्रि 12 बजे तक)
अपलोड विवरण की जांच अवधि 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026
ऑनलाइन संशोधन की अवधि 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026 (रात्रि 12 बजे तक)
नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना 30 सितंबर 2026
 

विलंब शुल्क के साथ भी मिलेगा मौका

यदि कोई विद्यालय 10 अगस्त 2026 तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर पाता है, तो परिषद ने प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा करने की अनुमति दी है।

ऐसे विद्यालय 16 अगस्त 2026 तक शुल्क जमा कर सकेंगे तथा संबंधित छात्र विवरण 20 अगस्त 2026 तक वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे।

21 अगस्त से शुरू होगी विवरणों की जांच

ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र विवरणों की चेकलिस्ट विद्यालयों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रधानाचार्य छात्रों के नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय, फोटो और अन्य शैक्षिक विवरणों का सत्यापन करेंगे। इस अवधि के दौरान वेबसाइट पर किसी प्रकार का नया अपलोड स्वीकार नहीं किया जाएगा।

10 सितंबर तक कर सकेंगे संशोधन

यदि जांच के दौरान किसी छात्र के विवरण में त्रुटि पाई जाती है तो विद्यालय 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक उसे ऑनलाइन संशोधित कर सकेंगे।

हालांकि परिषद ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में किसी नए छात्र का विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं किया जाएगा। केवल पहले से दर्ज विवरणों में संशोधन की अनुमति होगी। सभी विद्यालयों को नामावली 30 सितंबर तक जमा करनी होगी।

परीक्षा शुल्क कितना होगा?


 
विज्ञापन

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए अलग से जारी होगी सूचना

परिषद ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत (Private) परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र भरने संबंधी कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। वर्तमान विज्ञप्ति केवल संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए लागू है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें