पिछले साल इस दिन जारी हुई डेट शीट
पिछले साल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 7 दिसंबर, 2023 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं की समय सारिणी जारी की थी और यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थीं।
इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2024-2025 सत्र के लिए शैक्षणिक कैलेंडर प्रकाशित किया है, जिसमें परीक्षा कार्यक्रम की रूपरेखा दी गई है। शैक्षणिक वर्ष अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक चलेगा।
कैलेंडर में प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं के लिए महीनेवार शेड्यूल शामिल है, जिसमें प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2025 तक और थ्योरी परीक्षाएं फरवरी 2025 में होंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की सटीक तारीखों की घोषणा शुरू होने से दो महीने पहले की जाएगी।