फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए कब आएगी डेट शीट? पिछले साल इस दिन जारी हुई परीक्षा तिथि

Mon, 04 Nov 2024 02:40 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Exam 2024-25: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए डेट शीट जारी करने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड थ्योरी परीक्षाएं फरवरी में आयोजित होने वाली है। हालांकि बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथियां अभी जारी नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
UP Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की और से जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी करने की उम्मीद है। परीक्षा तिथियों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर की जाएगी। परिषद ने 12 अप्रैल, 2024 को यूपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 जारी किया, जिसमें बोर्ड ने बताया है, कि यूपीएमएसपी प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी से फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी, थ्योरी परीक्षाएं फरवरी में आयोजित होगी। यूपी बोर्ड द्वारा थ्योरी परीक्षा के लिए विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

विज्ञापन

पिछले साल इस दिन जारी हुई डेट शीट
पिछले साल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 7 दिसंबर, 2023 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं की समय सारिणी जारी की थी और यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थीं।

इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2024-2025 सत्र के लिए शैक्षणिक कैलेंडर प्रकाशित किया है, जिसमें परीक्षा कार्यक्रम की रूपरेखा दी गई है। शैक्षणिक वर्ष अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक चलेगा।

कैलेंडर में प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं के लिए महीनेवार शेड्यूल शामिल है, जिसमें प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2025 तक और थ्योरी परीक्षाएं फरवरी 2025 में होंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की सटीक तारीखों की घोषणा शुरू होने से दो महीने पहले की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 कैसे करें डाउनलोड? 
 
  • सबसे पहले छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर जाएं। 
  • होमपेज पर "महत्वपूर्ण जानकारी और डाउनलोड" अनुभाग खोजने के लिए नीचे स्क्रॉल करें। 
  • नोटिस सूची में, "UPMSP परीक्षा योजना 2025" पर क्लिक करें।
  • अब अपने रिकार्ड के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर ले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें