यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा कार्यक्रम का मसौदा भी तैयार किया जा रहा है। अनुमान है जल्द ही इसे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर स्टूडेंट्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। हालांकि हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड एग्जाम के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तारीख को एक दफा और बढ़ाया गया है ताकि अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकें। 12 नवंबर 2021 को जारी एक ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षाओं में साल 2021 में पंजीकृत छात्र भी बैठ सकेंगे। बशर्ते इसके लिए उन्हें यूपी बोर्ड द्वारा लागू किए गए नियमों को ध्यान में रखते हुए 20 नवंबर 2021 तक अपनी निशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके अतिरिक्त दसवीं, बारहवीं के बोर्ड एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए स्टूडेंट्स तुरंत सफलता के द्वारा चलाई जा रही Safalta School Online Classes- Join Now कर सकते हैं।
कब तक बोर्ड एग्जाम कराए जाने की है उम्मीद
अक्सर यूपी बोर्ड के एग्जाम फरवरी-मार्च के महीने में कराए जाते हैं। ऐसे में वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा भी फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह में शुरू की जा सकती है। इसके अलावा यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन परीक्षाओं को फरवरी महीने में भी पूरा कराया जा सकता है। हालांकि अभी तक एग्जाम डेट से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए बोर्ड छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप भी 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स को अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं। इन निशुल्क कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए।