उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2021-22 में होने वाले दसवीं, बारहवीं के बोर्ड एग्जाम को लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह परीक्षाएं फरवरी अंत या मार्च के शुरुआती दिनों में आयोजित की जा सकती हैं। इसके लिए यूपीएमएसपी ने परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करना शुरु कर दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2022 के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं को अपलोड/अपडेट कराने के संबंध में लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। बता दें कि इन एग्जाम में शामिल होने के लिए यूपीएमएसपी ने छात्र-छात्राओं को अपना पंजीकरण पूरा करने के लिए दो मौके दिए हैं। इसकी समयसीमा अब समाप्त हो चुकी है। यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार बोर्ड एग्जाम के लिए निर्धारित की गई पंजीकरण की आखिरी तारीख तक लगभग 51 लाख बोर्ड स्टूडेंट्स के आवेदन मिले हैं। हालांकि यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है। यूपी बोर्ड स्टूडेंट्स अपने एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए सफलता के द्वारा चलाई जा रही कोचिंग क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को केवल Board Exam Preparation- Join Now लिंक पर क्लिक करना होगा।
एग्जाम सेंटर्स से मांगी गई है बेसिक जानकारी
वे स्कूल जो यूपी बोर्ड की पिछली परीक्षाओं में परीक्षा केंद्र बनाए जा चुके हैं या ऐसे नए स्कूल को एग्जाम सेंटर्स बनाए जाने की पात्रता पूरी करते हैं। बोर्ड द्वारा ने इन सभी विद्यालयों के प्रशासन से कई बेसिक जानकारियां मांगी हैं। इसके लिए स्कूल प्रशासन अपनी व्यक्तिगत लॉगइन आईडी की मदद से मांगी गई समस्त जानकारियों को पूर्ण कर सकता है।
कितने लाख स्टूडेंट्स होंगे परीक्षा में शामिल
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 के बोर्ड एग्जाम के लिए कुल 27 लाख 70 हजार 772 व इंटर के लिए केवल 23 लाख 56 हजार 971 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा है। जबकि पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं में लगभग 29.82 लाख व इंटरमीडियट में 24.43 लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।
बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप भी 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स को अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं। इन निशुल्क कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए।