उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी करने वाला है। इसमें किस विषय की परीक्षा कौन सी तारीख को आयोजित की जाएगी इन सब की स्पष्ट जानकारी साझा कर दी जाएगी। कोरोना महामारी के चलते देश में काफी समय से स्कूल और कॉलेज बंद थे जो अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने पर खुल रहे हैं। इसलिए यूपी बोर्ड (UP Board) ने भी जल्द ही स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा कराए जाने की सख्त हिदायत दे दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने इसकी वजह भी बताई है। रिपोर्ट के अनुसार, यूपीएमएसपी का मानना है कि कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई का पहले ही बहुत अधिक नुकसान हुआ है। इस कारण परीक्षा होने से पहले उन्हें परीक्षा पैटर्न की जानकारी बेहद ही जरूरी है। इसके लिए प्री-बोर्ड परीक्षा सबसे उत्तम साधन है। स्टूडेंट्स को डेटशीट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट नजर बनाए रखनी चाहिए। इसके अलावा अगर स्टूडेंट्स घर पर रहकर दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत बेहतर बनाना चाहते हैं ताकि वह भी एग्जाम में अच्छा स्कोर हासिल कर सकें, तो ऐसे छात्र-छात्राओं को तुरंत UP Board FREE Hindi Classes- Join Now वाले लिंक पर क्लिक कर सफलता क्लास से जुड़ जाना चाहिए।
क्या 7 लाख छात्रों के फेल होने से जुड़ी जानकारी
वर्ष 2020 में एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान द्वारा छापी गई खबर को देखने के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़े कुछ चौकाने वाले तथ्य निकलकर सामने आते हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में लगभग 2.70 लाख छात्र इंटरमीडिएट में हिंदी की परीक्षा उत्तीर्ण अंक हासिल करने में असफल रहे थे, जबकि हाईस्कूल में लगभग 5 लाख 28 हजार विद्यार्थी हिंदी के पेपर में पास नहीं हो पाए थे। यानी बोर्ड स्टूडेंट्स अपने अन्य विषयों की तैयारी में लगे रहते हैं, जिससे की वह हिन्दी की बेहतर तैयारी नहीं कर पाते हैं और उनका फाइनल स्कोर बिगड़ जाता है। इसलिए सफलता डॉट की एक्सपर्ट टीम ने हाईस्कूल के छात्रों के लिए हिन्दी के बूस्टर बैच की शुरुआत की है। यह कोर्स एकदम निशुल्क रखा गया है। ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठाया सकें। इस कोर्स से जुडने के लिए तुरंत सफलता की वेबसाइट पर विज़िट करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करनी होगी समयसारणी
1. सबसे पहले विद्यार्थियों को यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद जारी किए जाने वाले ‘डेटशीट’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही समयसारणी पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी।
4. छात्र-छात्राओं को इस सेव कर लेना होगा। साथ ही स्टूडेंट्स इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी