कोरोना वायरस (Corona virus) के कारण देशभर में हालात बेहद ख़राब हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिहाज से उत्तर प्रदेश सरकार की अनुशंसा पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का बड़ा कदम उठाया था। आपको बता दें कि पहले पंचायत चुनाव के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया था जिसके बाद दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं गत 8 मई से कराई जानी थीं लेकिन इस बीच महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यूपी बोर्ड ने मुख्यमंत्री के आदेशानुसार बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। हालांकि, इस बीच सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) बोर्ड छात्रों के प्रमोट होने की खबरें सामने आई तो यूपी बोर्ड के छात्रों ने भी यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद यूपी बोर्ड भी दसवीं और बारहवीं के छात्रों को प्रमोट कर सकता है? लेकिन ऐसा न होने के पीछे कई कारण सामने आए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर यूपी बोर्ड दसवीं के छात्रों को क्यूं प्रोमोट नहीं कर पाएगा।
यूपी बोर्ड क्यों नहीं कर सकता है छात्रों को प्रमोट
एक मीडिया रिपोर्ट में यूपी बोर्ड के ऐसा न करने के पीछे कई कारण बताए गए हैं जिसकी वजह से यूपी बोर्ड अपने स्टूडेंट्स को प्रमोट करने से कतरा रहा है। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड के पास स्कूल स्तर पर होने वाले किसी भी प्रकार के मासिक टेस्ट या तिमाही अथवा अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का कोई रिकार्ड नहीं है जिस कारण यूपी बोर्ड दसवीं के छात्रों को प्रमोट नहीं कर सकता।
जारी रखें बोर्ड एग्जाम की तैयारी
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां जारी रखें। इसके लिए अभी
Safalta.com के जरिए चलाए जा रहें फ्री क्रैश कोर्स को ज्वॉइन कर लें जहां दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी की पूरी टीम उनके सभी सब्जेक्ट्स की पक्की तैयारी करने में छात्रों की पूरी मदद करेगी तो देर किस बात की अभी गूगल प्ले स्टोर पर या इस लिंक
http://bit.ly/SAFALTA-APP की सहायता से Safalta ऐप डाउनलोड करे।