UP Board Exam 2021: उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं इस साल 8 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 24 अप्रैल से होगा। दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से लेकर 11.15 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इस साल कुल 56, 03, 813.छात्रों ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है।
इसे भी पढ़ें-ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2021: 22 मार्च से पहले जारी हो सकता है रिजल्ट, फाइनल उत्तर कुंजी हो चुकी है जारी
8514 केंद्रों पर होगी दसवीं-बारहवीं की परीक्षा
बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला का कहना है कि इस साल 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। 29, 94, 312 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के लिए और 26,09,501 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। उनका कहना है कि इस साल कुल 8514 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-UP Board 2021: क्या है यूपी बोर्ड का 'मिशन गौरव', कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूलों में सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर और राउटर लगाए जाएंगे। ये चीजें परीक्षा की निगरानी और वेबकास्टिंग के लिए लगाए जाएंगे। बोर्ड इनकी तैयारी में जुट गया है। पिछले साल बोर्ड ने 7784 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की थी। इस साल परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है। इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।