यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भले ही फिलहाल टल गईं हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अब 20 मई, 2021 के बाद शुरू हो सकती हैं। इसके लिए सभी तैयारियां जल्द पूरी कर ली जाएंगी। लेकिन आपको बता दें कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन सम्पन्न कराया जाए, इसके लिए भी बोर्ड के अधिकारियों पूरी तरह कमर कस ली है। जिसके लिए जल्द ही प्रदेश के प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हर मंडल में दो-दो कंप्यूटर और कंप्यूटर ऑपरेटर भेजे जाएंगे। इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक शिविर भगवती सिंह ने जिले के सभी शिक्षा निदेशकों को पत्र भेजकर सूचना मांगी है। साथ ही परीक्षा केंद्र का स्टैटिक आईपी एड्रेस, राउटर आईपी एड्रेस, यूजर नेम, पासवर्ड, डीवीआर, एनवीआर सीरियल नंबर आदि सूचनाएं भी मांगी गई हैं.
इसके अलावा मई माह से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में कोरोना महामारी से भी बचाव के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं, जिसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों में आइसोलेशन वार्ड, हैंड सैनिटाइजर, मास्क , और सोशल डिस्टनसिंग जैसे सारी तैयारियां की जा रही हैं।
इस फ्री क्रैश कोर्स से करें परीक्षाओं तैयारी
कोरोना वायरस के कहर के चलते बोर्ड एग्जाम की बेहतर तैयारी करना छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल का सबब बनता जा रहा है। कोविड के कारण पूरे साल छात्रों की पढ़ाई प्रभावित रही थी और अब नजदीकी समय में भी सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान बंद पड़े हुए हैं। इन सभी समस्याओं के चलते
safalta.com ने बाेर्ड छात्रों की बेहतर तैयारी कराने के लिए फ्री क्रैश कोर्स की शुरुआत की है। जिसमें छात्रों की अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रत्येक विषय की लाइव क्लासेज के माध्यम से तैयारी कराई जा रही है। साथ ही एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा तैयार किए गए पीडीएफ नोट्स भी छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसकी मदद से स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं की घर बैठे सुरक्षित तैयारी कर सकें।
तो देर किस बात की अभी इस लिंक
http://bit.ly/safaltaapp पर क्लिक करें और
Safalta App Download करें और यूपी बोर्ड परीक्षा की फ्री तैयारी आज से ही शुरू करें।