फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर को, यहां जानें डिटेल

Tue, 14 Dec 2021 09:33 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा की परीक्षा में भाग लेने  के इच्छुक विद्यार्थियों के पास बुधवार, 15 दिसंबर, 2021 तक रात 12 बजे तक समय है। यूपी बोर्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए एडवांस में पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपीएमएसपी) के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों को जमा करने की अंतिम तारीख बुधवार 15 दिसंबर, 2021 रात बजे तक निर्धारित है। बोर्ड द्वारा, इसका नोटिस 26 नवंबर, 2021 को जारी किया गया था। जिन भी छात्रों ने अभी तक परीक्षा फॉर्म को नहीं भरा है। वह, जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर दें। छात्रों के अभिभावक फॉर्म को भरने में उनकी सहायता करें। परीक्षा शुल्क को जमा करने का विवरण और अन्य प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी जानने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in में जाकर जानकारी जुटा सकते हैं। वहीं, विद्यार्थियों को फॉर्म में संशोधन करने के लिए 16 से 18 दिसंबर तक का अतिरिक्त समय भी प्रदान किया गया है। बोर्ड ने 2021 में प्रमोट किए गए छात्रों को 2022 की बोर्ड परीक्षा में नि:शुल्क शामिल होने का अवसर दिया है। 

विज्ञापन

9वीं से 12वीं कक्षा में प्रवेश के लिए भी पंजीकरण का अवसर

यूपी बोर्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए एडवांस में पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इन कक्षाओं में सत्र 2021-22 के लिए दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के पास भी 15 दिसंबर, 2021 की रात 12 बजे तक प्रवेश के लिए फॉर्म भरने का समय बचा है। छात्र और अभिभावक बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस में सभी प्रकार के दिशा-निर्देशों को ठीक से पढ़कर ऑनलाइन फॉर्म को भर दें। 


विधानसभा चुनाव के बाद परीक्षाएं संभावित 

कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की जा सकती है। इस संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के बयान से दावा किया गया है कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद बोर्ड की परीक्षाएं संभावित हैं। अप्रैल के आखिरी हफ्ते से बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें