फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Nursery Admission 2022: 15 दिसंबर, 2021 से नर्सरी एडमिशन की दौड़ शुरू, कौन से दस्तावेज जरूरी? यहां जानें

Tue, 14 Dec 2021 08:47 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Nursery Admission 2022: दिल्ली के निजी स्कूलों में सामान्य श्रेणी के बच्चों के नर्सरी एडमिशन 2022-23 सत्र की प्रक्रिया बुधवार, 15 दिसंबर, 2022 से शुरू हो रही है। अभिभावक को स्कूलों को आवेदन पत्र के लिए 25 रुपये शुल्क देना होगा। 7 जनवरी, 2022 तक भर सकेंगे आवेदन पत्र।
विज्ञापन
nursery admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह वर्ष की आयु से कम बच्चों के लिए एंट्री लेवल कक्षाओं की नर्सरी एडमिशन की दौड़ बुधवार, 15 दिसंबर, 2021 से शुरू हो रही है। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने नर्सरी एडमिशन की तिथियों की घोषणा कर दी है। दिल्ली के दो हजार से ज्यादा निजी स्कूलों में डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चों के नर्सरी दाखिले के लिए अभिभावकों ने तैयारी कर ली है। पैरेंट्स उन सभी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए आवेदन पत्र को अवश्य जमा कराए, जो उनके घर के सबसे नजदीक पड़ता है। स्कूल, दूरी के अंकों को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।

विज्ञापन


अभिभावकों को आवेदन पत्र के लिए स्कूलों को 25 रुपये शुल्क देना होगा। साथ ही अभिभावकों के लिए स्कूलों के प्रोसपेक्ट्स को खरीदना आवश्यक होगा। बुधवार से 75 फीसदी सामान्य श्रेणी के बच्चों के नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसमें से 25 फीसदी सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए और वंचित वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। शिक्षा विभाग द्वारा, इन सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया के सिलसिले में तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। अभिभावक, आवेदन पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जमा करा सकते हैं।


बच्चों की आयु सीमा 

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के नोटिस के अनुसार नीचे बच्चों की उम्र सीमा का निर्धारण किया गया है

  • प्री-स्कूल (नर्सरी)   4 साल से कम उम्र होनी चाहिए, 31 मार्च 2022 तक
  • प्री-प्राइमरी (केजी)   5 साल से कम उम्र होनी चाहिए, 31 मार्च, 2022 तक
  • पहली कक्षा के लिए      6 साल से कम उम्र होनी चाहिए, 31 मार्च, 2022 तक

नर्सरी एडमिशन 2022-22 की महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन प्रक्रिया  की शुरुआत- 15 दिसंबर, 2021
  • आवेदन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि - 7 जनवरी, 2022
  • एडमिशन की पहली लिस्ट-  4 फरवरी, 2022 को जारी होगी
  • एडमिशन की दूसरी लिस्ट-    21 फरवरी, 2022 को जारी होगी
  • एडमिशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि -  31 मार्च, 2022

विज्ञापन

कौन से दस्तावेजों की होगी जरूरत?

  • अभिभावकों को अपनी और छात्रों की पासपोर्ट साइज तस्वीर अपलोड करनी होगी
  • जन्म तिथि का प्रमाण पत्र
  • बच्चे का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • माता-पिता के साथ बच्चे की फोटो जैसे दस्तावेजों को अपलोड करना होगा

एड्रेस प्रूफ के लिए कौन से दस्तावेज हो सकते हैं

  • राशन कार्ड/स्मार्ट कार्ड अभिभावकों के नाम पर(इनमें माता/पिता के साथ बच्चे का नाम होना चाहिए)
  • अभिभावकों के नाम पर डोमेसाइल सर्टिफिकेट
  • अभिभावकों का वोटर-आई कार्ड
  • अभिभावकों के नाम पर इलेक्ट्रिसिटी बिल, एमटीएनएल, टेलीफोन बोल, पानी के बिल, पासपोर्ट
  • बच्चे के नाम से पासपोर्ट
  • अभिभावकों का आधार कार्ड
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें