फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: साइंस विषय के छात्र क्या जानते हैं इन कोर्सेस के बारे में? भविष्य होगा सुनहरा

Thu, 07 May 2020 03:50 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP board result 2020 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

इन दिनों 12वीं के छात्रों का ध्यान केवल इस दिशा में है कि भविष्य को सुनहरा कैसे बनाएं। लॉकडाउन की तिथि आगे बढ़ने से छात्र-छात्राओं को भी सोचने का मौका मिल गया है। जो छात्र 12वीं साइंस विषय के साथ करते हैं तो वे सबसे पहले इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोचते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि हर साल इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। लेकिन हर उम्मीदवार को सीट नहीं मिल सकती। हालांकि आपको इसके लिए परेशान बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। क्योंकि अगर आपने कक्षा 12वीं की पढ़ाई साइंस विषय के साथ की है, तो आपके पास सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल ही विकल्प नहीं है।

इससे अलग ऐसे कई क्षेत्र हैं, जो नये हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इंजीनियरिंग से अलग ये वो क्षेत्र हैं जहां प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इतना ही नहीं, अगर आपने इनमें विशेषज्ञता हासिल कर ली, तो आपकी सैलरी भी बंपर होगी। हम आगे पढ़ेंगे की साइंस विषय के साथ भविष्य में किन क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एस्ट्रो-फिजिक्स में करियर-
  • यह एक रोमांचक क्षेत्र है। अगर आपको सितारों और गैलेक्सी जैसी चीजों में दिलचस्पी है, तो यह क्षेत्र आपके लिए बेहतर होगा।
  • 12वीं के बाद आप एस्ट्रो फिजिक्स में रोमांचक करियर बना सकते हैं। इसके लिए पांच साल के रिसर्च ओरिएंटेड प्रोग्राम (एमएस इन फिजिकल साइंस) और चार या तीन साल के बैचलर्स प्रोग्राम (बीएससी इन फिजिक्स) में एडमिशन ले सकते हैं।
  • एस्ट्रो फिजिक्स में डॉक्टरेट करने के बाद स्टूडेंट्स इसरो (ISRO) जैसे संस्थान में साइंटिस्ट भी बन सकते हैं।



एनवायर्नमेंटल साइंस में करियर-
  • दुनियाभर में इन दिनों पर्यावरण पर खासा जोर है। क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी समस्याओं के बीच धरती के संरक्षण को लेकर तमाम कदम उठाने की कोशिश की जा रही है।
  • ऐसे में आप इकोलॉजी, डिजास्टर मैनेजमेंट, वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट, पॉल्यूशन कंट्रोल जैसे विषयों में कोर्स कर सकते हैं।
  • इनकी पढ़ाई के बाद आप स्थानीय एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनाइटेड नेशंस (UN) के प्रोजेक्ट्स से भी जुड सकते हैं। इनमें हर जगह दुनिया घूमने से लेकर अच्छी सैलरी पाने और कुछ अच्छा करने का एहसास आपको हमेशा रोमांचित रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें