फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2020: 5 मई से लेकर 25 मई तक होगा दसवीं-बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन? जानिए कब आएगा रिजल्ट

Fri, 01 May 2020 09:11 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
exam shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 5 मई से शुरू होगा। इस बात की जानकारी सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 5 मई से कराने की तैयारी है। कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 25 मई तक खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


उपमुख्मंत्री ने इस बात की जानकारी गुरुवार को दी थी। हालांकि शुक्रवार को लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की वजह से अब संभव है कि दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं के कॉपियों के मूल्यांकन को टाल दिया जाए। इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की अवधि को तीन मई से बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है। लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया है।
 

उप मुख्यमंत्री का यह भी कहना था कि माध्यमिक शिक्षा विभाग दूरदर्शन के ‘स्वयंप्रभा चैनल’ से  कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाएगा। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। हालांकि अभी दसवीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इस साल 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 56 से ज्यादा छात्र-छात्रा पंजीकृत हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें