पहले एक दिन की थी छुट्टी, अब दो दिन का निर्णय
बोर्ड ने इससे पहले 20 मार्च 2026 को जारी निर्देश में 26 मार्च को राम नवमी के कारण मूल्यांकन कार्य रोकने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में राज्य सरकार द्वारा 27 मार्च को अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके बाद बोर्ड ने अपने पहले के फैसले में संशोधन करते हुए 27 मार्च को भी मूल्यांकन कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया।
27 मार्च के बाद फिर शुरू होगा काम
बोर्ड के अनुसार, यह रोक केवल अस्थायी है और 27 मार्च के बाद मूल्यांकन कार्य फिर से शुरू कर दिया जाएगा। जांच प्रक्रिया को पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि काम समय पर पूरा हो सके।
रिजल्ट में हो सकती है हल्की देरी
हालांकि, लगातार दो दिन मूल्यांकन कार्य बंद रहने के कारण पूरी प्रक्रिया में थोड़ी देरी संभव है। इसका असर कक्षा 10 और 12 के रिजल्ट जारी होने की तारीख पर भी पड़ सकता है। यानी परिणाम घोषित होने में हल्का विलंब हो सकता है।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। रिजल्ट से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस को नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट छूट न जाए।
इसके अलावा, रिजल्ट की घोषणा वाले दिन बिना किसी परेशानी के अपनी मार्कशीट देखने के लिए अभी अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर लें। आप अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...