हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2025: 100% परीक्षार्थी उत्तीर्ण
हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/ इम्प्रूवमेन्ट परीक्षा वर्ष 2025 में 15,985 बालक तथा 4,783 बालिका कुल 20,768 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 14,685 बालक एवं 4,460 बालिका कुल 19,145 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी उत्तीर्ण घोषित किए गए। बालक परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत तथा बालिका परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत भी 100 प्रतिशत रहा। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025: 91.26% परीक्षार्थी हुए सफल
इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा वर्ष 2025 में 12,495 बालक तथा 13,128 बालिका कुल 25,623 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 11,966 बालक एवं 12,732 बालिका कुल 24,698 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा परिणाम में 10,899 बालक तथा 11,641 बालिका कुल 22,540 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। बालक परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.08 प्रतिशत और बालिका परीक्षार्थियों का 91.43 प्रतिशत रहा। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.26 प्रतिशत रहा।