क्या बाकी विषयों के प्रयोगात्मक मूल्यांकन में भी बदलाव हुआ है?
नहीं। विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर बाकी सभी विषयों में पहले वाली व्यवस्था जारी रहेगी। अन्य विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन स्कूल स्तर पर 5 प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर ही किया जाएगा। इसे इस तरह समझ सकते हैं:
| विषय |
नई मूल्यांकन व्यवस्था |
| विज्ञान |
परिषद की ओर से 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा |
| गृह विज्ञान |
परिषद की ओर से 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा |
| अन्य विषय |
स्कूल स्तर पर 5 प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन |
अंकपत्र में अब क्या दिखाई देगा?
यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को मिलने वाले अंक-पत्र सह प्रमाण-पत्र में विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में मिले अंक दर्ज किए जाएंगे। वहीं, अन्य विषयों के प्रयोगात्मक कार्यों के लिए मिलने वाली ग्रेडिंग भी अंकपत्र में प्रदर्शित की जाएगी।