फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2023 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू,परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा चाक-चौबंद

Thu, 16 Feb 2023 10:14 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

खास बातें

UP Board Exam 2023 Class 10th, 12th : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड (UP Board) के लाखों छात्र मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं के लिए आज से मैदान में उतर चुके हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:14 AM, 16-Feb-2023

 यूपी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। जिनमें से लगभग 31.2 लाख छात्र यूपी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे और यूपी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में करीब 27.5 लाख छात्र बैठेंगे।

08:26 AM, 16-Feb-2023

यूपी बोर्ड के छात्रों को वैध यानी बगैर सत्यापित प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, छात्रों के लिए यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड को स्कूल प्रिंसिपल से सत्यापित करवाया होना बहुत जरूरी है।

08:06 AM, 16-Feb-2023

यूपी बोर्ड के नियमित छात्रों को उनके संबंधित स्कूल की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा। उनके स्कूल प्रिंसिपल यूपी बोर्ड प्रवेश-पत्र जारी होने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं और फिर इसे छात्रों को सौंप सकते हैं। वहीं, यूपी बोर्ड के प्राइवेट छात्र सीधे वेबसाइट से यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 के बारे में अधिक जानने के लिए नियमित छात्र अपने स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
07:31 AM, 16-Feb-2023

यूपी बोर्ड मैट्रिक यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 10 जनवरी, 2023 को दोनों कक्षाओं 10वीं, 12वीं के लिए इंटर बोर्ड परीक्षा टाइम-टेबल एक साथ जारी किया गया था। 

07:25 AM, 16-Feb-2023

यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए 16 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली हैं। यूपीएमएसपी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा तीन मार्च, 2023 को समाप्त होगी और इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा चार मार्च, 2023 को समाप्त होगी।

विज्ञापन
07:25 AM, 16-Feb-2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने संबंधित स्कूल से यूपीएमएसपी बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिन स्कूल प्रभारियों ने अपने स्कूल के छात्रों के प्रवेश-पत्र 2023 डाउनलोड नहीं किए हैं तो आधिकारिक वेबसाइट यानी upmsp.edu.in पर अपने स्कूल के लॉग इन के माध्यम से डाउनलोड कर लें। 

07:17 AM, 16-Feb-2023

UP Board Exam 2023 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू,परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा चाक-चौबंद

UP Board Exam 2023 Class 10th, 12th : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड (UP Board) के लाखों छात्र आज से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं के लिए तैयार हैं। अमर उजाला एजुकेशन पर यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षा से जुड़े ताजा अपडेट सबसे पहले मिलेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें