उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपीएसईबी) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के कुछ पेपर रद्द कर दिए हैं। बोर्ड रद्द किए पेपर के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेपर 13 और 15 मार्च के बीच होने की संभावना है।
बोर्ड ने महाराजगंज जिले और चंदौली जिले के लिए यूपी बोर्ड के 10वीं के साइंस पेपर और 12वीं के भौतिकी पेपर I और II को रद्द कर दिया है, बोर्ड ने ये फैसला पेपर लीक होने की रिपोर्ट के बाद लिया है।
बता दें कि, 6 फरवरी, 2018 को 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं थी। 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी को खत्म हो गई है और 12 वीं की परीक्षा 10 मार्च को खत्म होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षा में धोखाधड़ी को रोकने के लिए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए कानपुर में धारा 144 भी लगाया गया था।
मुख्य तथ्य-
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद दो सत्रों में यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन कर रही है।
सुबह का सत्र 7:30 बजे से 10:45 बजे तक होगा।
शाम का सत्र 2 बजे शुरू होगा और 5:15 बजे तक जारी रहेगा।
66 लाख छात्र बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं।
जिनमें 10वीं के लिए परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 37,12,508 है और 30,17,032 छात्र 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं।
सभी परीक्षाएं कैमरे की निगरानी में आयोजित की जा रही हैं।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
UP Board 2018 Class X/ XII Papers Cancelled, Check Fresh Exam Dates Here