सबसे ज्यादा प्रयागराज के छात्र
इस बार, कक्षा 10वीं, 12वीं की स्क्रूटिनी परीक्षा में कुल 24,557 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनका परिणाम घोषित किया जाना है। इनमें सबसे अधिक संख्या प्रयागराज (8579) के उम्मीदवारों की है, इसके बाद वाराणसी (5418), मेरठ (5294), गोरखपुर (2779) और बरेली (2487) उम्मीदवार शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी किया था। इस बार हाई स्कूल में कुल पंजीकृत में से 13,16,487 छात्र पास हुए हैं। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 27,69,258 बच्चों ने पंजीकरण किया था। कुल मिलाकर, 75.52% छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। जबकि 89.78% छात्रों ने हाई स्कूल की परीक्षा पास की है।