फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: फोटोग्राफी के ये कोर्सेस 12वीं के बाद देंगे करियर को एक नई राह

Sun, 24 May 2020 05:15 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP Board Prayagraj Result 2020 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

Uttar Pradesh (UP) Board Result 2020 Date:  फोटोग्राफी आपका शौक है या आप इसमें अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद आपके पास कई विकल्प हैं। इस करियर में आप शौक को पूरा करने के साथ अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि फोटोग्राफी से जुड़े कौन से कोर्स मौजूद हैं, कौन से संस्थान इन कोर्स को कराते हैं और इस कोर्स को करने के बाद आप  को किस जगह नौकरी मिल सकती है-

फोटोग्राफी से जुड़े कोर्स और योग्यता:

  • अगर फोटोग्राफी में आप करियर बनाना चाहते हैं तो आपको तकनीकी ज्ञान के साथ नजरिए की भी जरूरत होगी। 12वीं के बाद फोटोग्राफी में कई संस्थान डिप्लोमा कराते हैं तो कुछ संस्थान स्नातक के बाद पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस भी कराते हैं। इन कोर्स को करने का फायदा यह होता है कि आपको फोटोग्राफी की बारीकियों और उसके तकनीकी पहलुओं का ज्ञान मिलता है। पढ़ाई के दौरान आपको सिखाया जाता है कि किस परिस्थित में फोटो किस कोण से लेना चाहिए और उसमें कितनी शेड होना चाहिए ऐसी बारीकियों के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाता है। फोटोग्राफी के लिए बहुत से संस्थान डिप्लोमा कोर्स कराते हैं। वही - बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन  और बैचलर ऑफ फाइन आर्ट जैसे कोर्स भी कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

 

प्रमुख संस्थान:

  • सर जेजे स्कूल ऑफ अप्लाइड आर्ट, मुंबई,
  • एजे किदवई मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर, दिल्ली,
  • छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर
  • उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद,
  • मास कॉम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली

यहां है स्कोप:

  • इन कोर्स को करने के बाद आप फिल्म इंडस्ट्री से लेकर मॉडलिंग इंडस्ट्री में करियर बनाने का मौका मिल सकता है। बहुत सी मैग्जीन ट्रैवल फोटोग्राफर के रूप में भी नौकरी देती हैं। इसके साथ ही आप अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें