फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: 20 अप्रैल के बाद होगा कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन पर फैसला

Wed, 15 Apr 2020 08:38 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
up board 2020
विज्ञापन

UP Board Result 2020:  माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं हो चुकी हैं। कॉपियों के मुल्यांकन का कार्य भी शुरू हो चुका था, परंतु कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते मुल्यांकन के कार्य को सरकार द्वारा रोक दिया गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं की कॉपियों के मुल्यांकन को लेकर फैसला 20 अप्रैल के बाद लिया जाएगा। इस फैसले के बाद ही परिणाम की तिथियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि 20 अप्रैल से सभी माध्यमिक स्कूलों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई शुरू करवाई जा रही है।

बता दें कि डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि व्हाट्सएप वर्चुअल क्लास के माध्यम से शिक्षक छात्रों को पढ़ाएंगे। इसके लिए सभी डीआईओएस को निर्देश भेज दिए गए हैं। इस माध्यम से छात्रों को गृहकार्य भी दिए जाएंगे। साथ ही छात्रओं के पढ़ाई के लिए ई-कंटेंट की भी व्यवस्था की गई है। वहीं कक्षा 6 से 9वीं तथा 11वीं कक्षा तक के सभी छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नति देने के भी निर्देश दिए हैं। अभ्यर्थी यूपी बोर्ड से जुड़ी सभी नई अपडेट के लिए amarujala.com या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।


ये भी पढ़ें  - UP Board 2020: उत्तर प्रदेश बोर्ड के सभी स्कूलों में छठी से नौवीं तथा 11वीं के छात्र होंगे पास

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें