यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) और यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) परिणाम 2020
- फोटो : अमर उजाला
UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। ऐसे में अब छात्र-छात्राओं को परिणामों का इंतजार है। कक्षा 10वीं और 12वींं बोर्ड परीक्षा 2020 के परिणाम उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा मई के अंत तक घोषित किए जाएंगे। भारत में कोरोनोवायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश भर में अगले 21 दिनों के लिए राष्ट्रीय बंद यानी लॉकडाउन का ऐलान किया।
- इससे पहले यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 14 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
- बता दें कि राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 56 लाख छात्र उपस्थित हुए।
- सूत्रों के मुताबिक, 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड परिणाम 2020 आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर मई के अंत तक घोषित किया जाएगा।
- यूपी बोर्ड परिणामों की घोषणा 21 दिन की लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दी गई है।
- उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को कोरोवायरस वायरस के प्रकोप के कारण लिया गया है।
ऐसे करें अपने परिणामों की जांच-
- यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर, 'यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा - 2020 परिणाम' या 'यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा दसवीं) परीक्षा - 2020 परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।'
- दिए गए स्थान में अपना 7 अंकों का रोल नंबर और केंद्र कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
वेबसाइटों की सूची-
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- upmspresults.up.nic.in
- results.nic.in
ये भी पढ़ें- क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना? जानें लॉकडाउन के दौरान आपको कैसे होगा इसका फायदा