UP Board Result 2024: शुभम वर्मा 97.80% अंकों के साथ बने टॉपर
साल 2024 में यूपी बोर्ड 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.60% रहा। शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया। इस वर्ष भी लड़कियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इनका पास प्रतिशत 88.42% रहा, जबकि लड़कों का 77.78% रहा।
UP Board Result 2023: 75.52 प्रतिशत रहा 12वीं का रिजल्ट
UP Board Result 2022: 85.33 प्रतिशत रहा सफलता दर
साल 2022 में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 85.33% छात्रों ने सफलता प्राप्त की। इस वर्ष फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.40% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया और टॉप किया। इस साल छात्राओं का पास प्रतिशत 90.15% रहा, जो छात्रों के 81.21% के मुकाबले कहीं बेहतर था। अंशिका यादव और योगेश प्रताप सिंह ने 95.00% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
यह भी पढ़ें:
कम मार्क्स पर भी मिल सकता है मौका, ये हैं छात्रों के पास मौजूद विकल्प
UP Board 2021: 12वीं छात्रों की सफलता की दर
यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम 2021 में कुल 26,10,247 पंजीकृत छात्रों में से 25,54,813 छात्र उत्तीर्ण हुए। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में कक्षा 12वीं के कुल 97.88% छात्र सफल हुए। इस वर्ष कुल लड़कों की संख्या 14,37,033 थी, जबकि लड़कियों की संख्या 11,17,780 रही। उत्तीर्ण प्रतिशत की बात करें तो लड़कों का 97.47% था, जबकि लड़कियों का 98.40% रहा।