डॉक्टर बनना चाहती हैं महक जायसवाल
टॉपर महक कहती हैं कि उन्होंने टॉपर बनने के लिए बहुत मेहनत की है। इस मुकाम तक पहुंचने में उनके परिवार और शिक्षकों का बड़ा योगदान है। उनका कहना है कि घरवाले उन्हें काफी सपोर्ट करते थे। महक ने बताया कि उन्होंने छिपाकर पढ़ाई की है। यहां तक की महक अपने दोस्तों तक को भी यह नहीं बताती थीं कि वो पढ़ाई कर रही है। विज्ञान वर्ग की छात्रा महक का सपना है कि वह डॉक्टर बनकर देश औ्रर समाज की सेवा कर सकें।
टॉपर महक जायसवाल की मार्कशीट यहां देखें
आईएएस बनकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना है: साक्षी
96.80% अंको के साथ रैंक-2 हासिल करने वाली साक्षी चौहान का कहना है कि स्कूल में अच्छे से पढ़ाया जाता है। स्कूलों के अलावा, उन्होंने घर पर जाकर सेल्फ स्टड़ी भी की है। साक्षी का सपना आगे चलकर आईएएस ऑफिसर बनना है। साक्षी आईएएस बनकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना चाहती हैं।
जेईई की तैयारी कर रही हैं अनुष्का सिंह
दूसरे स्थान पर रहने वाली छात्रा अनुष्का सिंह ने 96.80% अंक हासिल किए हैं। अनुष्का कहती हैं कि स्कूल में उनकी दो घंटे की अतिरिक्त क्लास भी होती थी, जिसमें बच्चें शिक्षकों से अपने डाउट्स क्लियर करते थे। अनुष्का सिंह कहती हैं कि वह रोजाना कम से कम तीन-चार घंटे पढ़ाई करती थीं। वह वर्तमान में जेईई की तैयारी कर रही हैं, इसके बाद बीटेक की पढ़ाई करेंगी। वह आगे चलकर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल केवल मोटिवेशनल वीडियों को देखने के लिए किया
मोहिनी ने 96.40% अंकों के तीसरी रैंक हासिल की है। वह इटावा की रहने वाली हैं। मोहिनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। मोहिनी आईएएस ऑफिसर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। मोहिनी सोशल मीडिया का इस्तेमाल केवल मोटिवेशनल वीडियों को देखने के लिए करती थीं। उन्होंने परीक्षा में कम अंक हासिल करने वाले छात्रों को निराश न होने की सलाह दी है।
पीसीएस की तैयारी करना चाहती हैं शिवानी यादव
टॉप-10 की सूची में रैंक-9 हासिल करने वाली शिवानी यादव का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई स्कूल में ही की है। उन्होंने किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा नहीं लिया है। शिवानी कहती हैं कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि उनके 92% अंक आएंगे, लेकिन रिजल्ट जारी होने पर पता चला कि उन्होंने 95.20% प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह आगे चल कर पीसीएस की तैयारी करने वाली हैं।