UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल आज जारी किया जाएगा। अपना रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी अमर उजाला के पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। नतीजे घोषित होने के बाद छात्र अक्सर अपना पास प्रतिशत निकालने में उलझ जाते हैं। यहां बताया गया है कि कैसे आप अपने प्राप्तांक का कुल प्रतिशत निकाल सकते हैं। बस एक फॉर्मूले में मान रखते ही आपका प्रतिशत निकलकर आ जाएगा।
रिजल्ट देखने के लिए
10वीं के छात्र यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए
12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
यूपी बार्ड दसवीं 2026 के रिजल्ट से संबंधित हर पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाएं रखें...
ऐसे कैलकुलेट करें अपना पास प्रतिशत
अपना स्कोरकार्ड देखने के बाद अगर आप प्रतिशत निकालना चाहते हैं, तो इन आसान से स्टेप्स को फॉलों करें...
- सभी विषयों में प्राप्त अंकों को जोड़ें: सबसे पहले अपने सभी विषयों के अंकों का कुल योग (Total Marks) निकालें।
- पूर्णांक से भाग दें: अब जो संख्या आए, उसे कुल पूर्णांक (10वीं के लिए 600 और 12वीं के लिए 500) से भाग (Divide) दे दें।
- 100 से गुणा करें: प्राप्त परिणाम को अब 100 से गुणा (Multiply) कर दें।
- रिजल्ट: जो संख्या प्राप्त होगी, वही आपका सटीक पास प्रतिशत होगा।
उदाहरण: मान लीजिए अगर आपको 600 में से कुल 480 अंक मिले हैं, तो आप अपने प्राप्तांकों का प्रतिशत ऐसे निकाल सकते हैं।
- (480/600) * 100 = 80 प्रतिशत
यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
मार्कशीट में इन बातों को जरूर जांचें
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें।
- नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि
- माता-पिता का नाम
- विषयवार अंक
- कुल अंक और ग्रेड
- पास/फेल स्टेटस
- अगर किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करे
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करे
UP Board Result 2026: ऐसे डाउनलोड होगा रिजल्ट