फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 12th Result: 2025 में 12वीं की टॉप-3 की सूची में थे छह विद्यार्थियों, जानें किसे कितने अंक मिले

Thu, 23 Apr 2026 08:37 AM IST
Jagriti एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UP Board 12th Result: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी हुआ। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। 2025 इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र पास हुए थे, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से काफी बेहतर रहा। टॉप-3 में 97% से अधिक अंक हासिल कर छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2025 टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPMSP Toppers 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आज यानी 23 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे यूपी बोर्ड दसवीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किए गए। लाखों छात्रों को इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।  इस बार 12वीं के परीक्षा कुल 80.38% उत्तीर्ण प्रतिशत रहा है। वहीं, 10वीं में कुल 90.40 फीसदी  विद्यार्थी पास हुए हैं। अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो 2025 में इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट काफी अच्छा रहा। कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा था। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 76.60% जबकि लड़कियों का 86.37% रहा, यानी पिछली बार लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी थी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की पल-पल की अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाए रखें...

टॉप-3 स्टूडेंट्स के पर्सेंटेज

पिछले साल की मेरिट लिस्ट में नजर डालें तो 2025 में टॉप-3 में कुल 6 विद्यार्थियों ने जगह बनाई थी। इनमें से 5 छात्राएं थीं। महक जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.20% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं, दूसरे स्थान पर साक्षी, आदर्श यादव और शिवानी सिंह ने 96.80% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद मोहिनी ने 96.40% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में इस परीक्षा के लिए 8,140 केंद्र बनाए गए थे और लगभग 27 लाख से अधिक छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया था। अब एक बार फिर 2026 में छात्रों और अभिभावकों की नजरें आने वाले रिजल्ट पर टिकी हैं, जहां नए टॉपर्स और नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


एक नजर में देखें पिछले साल के टॉपर लिस्ट
 
रैंक विद्यार्थी का नाम अंक 
1 महक जायसवाल 97.20%
2 साक्षी 96.80%
2 आदर्श यादव 96.80%
2 शिवानी सिंह 96.80%
2 अनुष्का सिंह 96.80%
3 मोहिनी 96.40%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें