आईटीआई में प्रवेश:
- आईटीआई को Industrial Training Institutes यानी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कहते हैं। इसमें कई ट्रेड में डिप्लोमा दिए जाते हैं। इसमें डिप्लोमा करने के बाद आप प्राइवेट के साथ ही सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं।
आईटीआई के कुछ प्रमुख कोर्स:
- कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग अस्सिस्टेंट
- कोर्स अवधि : 1 वर्ष
- शैक्षिणक योग्यता : 10वीं
डी.टी.पी. ऑपरेटर:
- कोर्स अवधि : 1 वर्ष
- शैक्षिणक योग्यता : 10वीं
स्टेनोग्राफी/आशुलिपि या शॉर्टहैंड:
- कोर्स अवधि : 1 वर्ष
- शैक्षिणक योग्यता : 12वीं
इलेक्ट्रीशियन:
- कोर्स अवधि : 1 वर्ष से 2 वर्ष
- शैक्षिणक योग्यता : 10वीं
इन कोर्स के अलावा कई संस्थान 10वीं पास उम्मीदवारों को नौकरी का मौका देते हैं। भारत डाक भी 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका देती है, वे ग्रामीण डाक सेवक के पद पर आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं भारतीय रेलवे में भी 10वीं पास उम्मीदवार ग्रुप डी के तहत गैंग मैन, स्विचमैन, ट्रैक मैन, गेटमैन, केबिन मैन, लीवर मैन, प्वॉइंट्स मैन, वेल्डर, फिटर आदि के पदों पर आवेदन कर सकते हैं।