फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2018: 10वीं क्लास की सप्लीमेंट्री और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

Sun, 12 Aug 2018 03:02 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कल की कंपार्टमेंट-इंप्रूवमेंट परीक्षा-2018 में 99.74 फीसदी अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने शनिवार को परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते है। 

विज्ञापन


कंपार्टमेंट-इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए परीक्षा के लिए कुल 11557 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10079 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 10053 परीक्षार्थी (99.74 फीसदी) उत्तीर्ण घोषित किए गए। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत 111 में से 85 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 76 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए जबकि इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत 11446 में से 9994 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से 9977 परीक्षा उत्तीर्ण हुए।

सचिव नीना श्रीवास्तव के अनुसार उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्रधानाचार्यों को वितरित करने के लिए प्रेषित किए जा रहे हैं। उत्तीर्ण परीक्षा अपना अंक पत्र वेबसाइट से तत्काल डाउनलोड कर कक्षा-11 में प्रवेश ले लें। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे विद्यार्थियों को कक्षा-11 में प्रवेश देने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें