छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं, 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीजीबीएससी) की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर चेेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जुलाई में परीक्षा आयोजित की थी।
छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- स्टूडेंट्स सबसे पहले सीजीबीएससी की आधिकारिक वेबसाइट
cgbse.nic.in पर क्लिक करें। आप अपना रिजल्ट डायरेक्ट
results.cg.nic.in पर भी देख सकते हैं।
- अब आपके सामने 'हाई स्कूल पूरक परीक्षा परिणाम 2018' और 'हायर सेकेंडरी स्कूल पूरक परीक्षा परिणाम 2018' लिंक दिखाई देंंगे।
- खुली विंडो पर आपको अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट के रिजल्ट आपके सामने खुल जाएंगे।