UPMSP UP Board 2020 10th/12th Results यूपी बोर्ड 2020 कक्षा 10वीं/12वीं का रिजल्ट: यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए हैं। इस बार 10वीं की परीक्षा में 33 विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई है जबकि 12वीं की परीक्षा में 11 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया।
लखनऊ की अलीशा अंसारी ने 10वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वह बाल निकुंज इंटर कॉलेज श्रीनगर मोहिबुल्लापुर की छात्रा हैं। वहीं, 12वीं में केशव ने जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया। उन्होंने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केशव, लखनऊ पब्लिक इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम् के छात्र हैं।