फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2023: इन वेबसाइटों पर मिलेगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

Mon, 24 Apr 2023 05:57 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UPMSP) मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
UP Board Result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPMSP UP Board Result 2023 : उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UPMSP) मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा करेगा। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2023 सबसे पहले अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर उपलब्ध होंगे। 

विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम कुछ अन्य वेबसाइटों पर भी मिलेगा। जिसके बारे में यहां जानकारी दी जा रही है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हीं बेवसाइटों पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही सलाह दी जाती है कि किसी भी हड़बड़ी से बचने के लिए छात्रों को अपना प्रवेश पत्र अपने पास रखना चाहिए। 

इन वेबसाइटों पर मिलेगा रिजल्ट

  • results.amarujala.com

  • upmsp.edu.in

  • upresults.nic.in

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। इतना ही Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करके आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे। 
विज्ञापन

UP Board Exam 8752 केंद्रों पर हुई थी यूपी बोर्ड परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं और 12वीं) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 27,69,258 छात्रों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें