यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम कुछ अन्य वेबसाइटों पर भी मिलेगा। जिसके बारे में यहां जानकारी दी जा रही है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हीं बेवसाइटों पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही सलाह दी जाती है कि किसी भी हड़बड़ी से बचने के लिए छात्रों को अपना प्रवेश पत्र अपने पास रखना चाहिए।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। इतना ही
Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करके आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे।
UP Board Exam 8752 केंद्रों पर हुई थी यूपी बोर्ड परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं और 12वीं) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 27,69,258 छात्रों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देनी होगी।