स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए, जैसे- अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर, सत्र और कोर्स का नाम सही है या नहीं। इसके साथ ही कुल अंक, प्राप्त अंक, कोर्स या सब्जेक्ट कोड, रिजल्ट स्टेटस और रिजल्ट जारी होने की तारीख जैसी डिटेल्स भी अच्छे से जांचना जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की गलती होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।
परीक्षा पैटर्न
UP B.Ed प्रवेश परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ प्रकार के पेपर होते हैं और इसमें कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होता। पेपर-1 में सामान्य ज्ञान और हिंदी/अंग्रेजी में से एक भाषा विषय शामिल होता है, जिसमें कुल 100 प्रश्न 200 अंकों के होते हैं। वहीं पेपर-2 में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता से जुड़े 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो भी 200 अंकों के होते हैं।
क्या है आगे की प्रक्रिया?
प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस चरण में उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा, इसके बाद उन्हें अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के लिए विकल्प भरने होंगे। सीट आवंटन उम्मीदवार की रैंक, उसकी प्राथमिकताओं और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान करना होगा।
यह परीक्षा हर वर्ष उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य राज्य के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी कॉलेजों में दो वर्षीय बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) कार्यक्रम में प्रवेश देना होता है।
काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज रखें तैयार
काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। दस्तावेज सत्यापन के दौरान मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी की आवश्यकता पड़ सकती है। आमतौर पर मांगे जाने वाले दस्तावेजों में शामिल हैं:
- कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- स्नातक डिग्री एवं सभी सेमेस्टर/वर्ष की मार्कशीट
- श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS), यदि लागू हो
- अधिवास (Domicile) प्रमाण पत्र
- हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
- UP B.Ed JEE एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
- वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)
ऐसे देखें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार आसानी से ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर “Result” सेक्शन खोलें।
- वहां UP B.Ed Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना User ID और Password भरें।
- “Submit” करते ही आपका Scorecard स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और PDF/Print आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।