फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BEd JEE 2025: जल्द भर लें यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का फॉर्म; बेहद करीब है पंजीकरण की अंतिम तिथि

Fri, 07 Mar 2025 07:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड जेईई के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें तुरंत आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
 
विज्ञापन
UP BEd JEE 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP BEd JEE 2025: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UP BEd JEE 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त करने वाला है। जो भी उम्मीदवार यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन अभी तक किन्हीं कारणों के चलने पंजीकरण नहीं कर पाएं हैं, वे तुरंत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय bujhansi.ac.in. की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड जेईई के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2025 है। वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की विंडो 15 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी।

UP BEd JEE Admit Card 2025: इस दिन जारी होगा प्रवेश पत्र

यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2025 उम्मीदवारों के लिए 14 अप्रैल, 2025 को उपलब्ध होगा। उम्मीदवार यूपी बीएड जेईई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

यूपी बीएड जेईई पात्रता मानदंड

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान या मानविकी क्षेत्र में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • बीई या बीटेक (इंजीनियरिंग) या किसी अन्य समकक्ष योग्यता में गणित और विज्ञान में विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी जिन्होंने विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो, या जिनके पास गणित और विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ बी.ई. या बी.टेक. की डिग्री हो, या कोई अन्य समकक्ष योग्यता हो, वे भी परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,400 रुपये है। यह शुल्क सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों पर लागू होता है, चाहे वे उत्तर प्रदेश के निवासी हों या अन्य राज्यों के।
  • अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,400 रुपये निर्धारित है।
  • उत्तर प्रदेश (यूपी) के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क घटाकर 700 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

UP BEd JEE 2025: आवेदन कैसे करें?

जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपी बीएड जेईई 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • पंजीकरण हो जाने के बाद, खाते में लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें