UP BEd JEE 2023 Admit Card Out: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपने लॉगइन विवरण का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
अब, यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा पेज पर जाएं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
जानकारी दर्ज करें और लॉगइन करें।
अपना एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर पास होना चाहिए। हालांकि, न्यूनतम अंकों के लिए कोई मानदंड नहीं है। मुख्य विषय के रूप में गणित और विज्ञान रखने वाले बीई / बीटेक डिग्री वाले उम्मीदवारों को कम से कम 55 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त करने चाहिए
यूपी बीएड जेईई आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1,500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये है।